पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा:आशिक के साथ रहने पत्नी ने रचा हत्याकांड, वारदात को हादसा दिखाया; पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को लिया हिरासत में

राजधानी रायपुर के खरोरा थाना इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज कुछ घंटों के भीतर पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का रोशनी, लिलेश कुलदीप, अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार बताया जा रहा है। मृतक का नाम पुलिस द्वारा किशोर सारथी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खरोरा पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की सुबह ग्राम खसेरा निवासी किशोर सारथी (27) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। सड़क किनारे पड़े शव को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड और FSL विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुँची। सूक्ष्म निरीक्षण में साफ हो गया कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं। जांच में सामने आया कि पत्नी रोशनी का लिलेश उर्फ मुरू नाम के युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। पति किशोर को इस बात की भनक लग गई थी, जिससे घर में रोज झगड़े और मारपीट होती थी। पति से पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी रोशनी ने प्रेमी लिलेश के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। इस तरह की वारदात 27 फरवरी की रात पत्नी रोशनी ने साजिश के तहत पति को अपनी बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी लिलेश और उसके दो साथी अपनी थार गाड़ी के साथ तैयार थे। जैसे ही किशोर मोटरसाइकिल से वहां पहुँचा, आरोपियों ने उसे जोरदार टक्कर मारी और हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घसीटे जाने के निशानों ने पोल खोल दी। वारदात में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। रायपुर ग्रामीण एएसपी प्रशांत शुक्ला ने पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *