मनेंद्रगढ़| मनेंद्रगढ़ के वार्ड 14 में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नशे में पति गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने अपने हाथ से गले की सुरक्षा की, जिससे हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद पति ने घर में आग लगा दी, जिससे बाइक, गृहस्थी का सामान, राशन सामग्री और बच्चों के कॉपी-किताब जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


