जिले के कैथून थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लहूलुहान पत्नी के पास बैठा रहा। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति पत्नी मौजूद थे। बेटा ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला। बेटे ने छत पर जाकर देखा तो मां लहूलुहान हालात में पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ा। मृतका अफसीना (35) संजय नगर बाड़ी भीमपुरा की रहने वाली थी। 16 साल पहले उसके शादी कैथून निवासी जमील से हुई थी। दोनों से दो बच्चे (15 व 12 साल) है। जमील के बैट्री का काम है। फिलहाल पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की है।दोपहर में महिला के एक बेटे ने उसकी नानी को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद बच्चे की नानी समझाइश के लिए घर पहुंची। समझाइश के बाद वो अपने भाई के यहां चली गई। घर में अफसीना व जमील मौजूद थे। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते कहासूनी हुई। जिसके बाद जमील ने अफसीना पर तलवार से हमला कर दिया। पेट व सिर पर गम्भीर चोट लगने अफसीना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जमील अपनी पत्नी व बच्चों को खर्च नहीं देता था। अफसीना कोटा डोरिया का काम करके हाथ खर्च कमाना चाहती थी। जमील ने इसके लिए मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासूनी हुई। कैथून थाना सीआई संदीप ने बताया कि जमील ने अपनी पत्नी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। जिसे मौके से पकड़ा है। फिलहाल विवाद के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है। फोटो वीडियो-दीपेश कैथून


