पत्नी से प्रेमी को फोन करवा पलामू लाया, मारी गोली:वाइफ के प्रेम प्रसंग को करना चाहता था ख्त्म, नौ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने नौ महीने पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित मेहता ने अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ मिलकर मृत्युंजय साह की हत्या की योजना बनाई थी। राजस्थान में अनीता से बढ़ी थी नजदीकियां पुलिस के अनुसार, मृत्युंजय और अमित राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में साथ काम करते थे। वहीं, मृत्युंजय की अमित की पत्नी अनीता से नजदीकियां बढ़ गईं। जब अमित को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने मृत्युंजय को कई बार समझाया। देशी कट्टा खरीदा और हत्या की योजना बनाई बाद में मृत्युंजय छत्तीसगढ़ और अमित बिहार में काम करने लगे। फिर भी मृत्युंजय का अनीता से संपर्क जारी रहा। इस पर अमित ने एक देशी कट्टा खरीदा और हत्या की योजना बनाई। उसने पत्नी से फोन कराकर मृत्युंजय को बिहार के डेहरी बुलवाया। रास्ते में विवाद के बाद अमित ने मृत्युंजय को गोली मार दी बिहार के डेहरी से पलामू के छतरपुर तक तीनों एक साथ आए। रास्ते में विवाद के बाद अमित ने मृत्युंजय को गोली मार दी। इसके बाद पति-पत्नी फरार हो गए। एएसपी राकेश कुमार के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच से पुलिस आरोपी तक पहुंची। मृतक के पिता राजेंद्र साह की शिकायत पर पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *