छतरपुर के उमरेठ के गौरापानी के दमुआ माल गांव में बुधवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश पिता हेमराज कुमरे के रूप में हुई है। पत्नी से हुआ था झगड़ा मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता का घर में मां से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसके पिता ने उसे मौसी के घर छोड़ने के लिए कहा। पिता को मौसी के घर छोड़कर वह काम करने चला गया। बाद में घर से लगभग पचास मीटर दूर आम के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर पिता का शव झूलता हुआ मिला। उमरेठ टीआई विनोद माहो रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते सुसाइड का मामला लग रहा है।


