पत्रकारों को आयुष्मान योजना का मिले लाभ -फुंदेलाल सिंह मार्को

पत्रकारों को आयुष्मान योजना का मिले लाभ -फुंदेलाल सिंह मार्को
अमरकंटक।
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के इकलौते लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने पत्रकारों द्वारा आयुष्मान योजना में स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु किए जा रहे मांग का समर्थन करते हुए कहा कि हमारे पत्रकार साथी लोकतांत्रिक प्रणाली में चैथा आधार भूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं पत्रकार साथी मेहनत कर निष्पक्ष होकर क्षेत्र के समाचारों का संकलन जान जोखिम में डालकर समाचार पत्रों में तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों में समाचार लगते हैं लिखते हैं हम सबको यह ध्यान रखना चाहिए कि पत्रकार हित में उनके द्वारा किए जा रहे आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में सम्मिलित किए जाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता एवं सहयोग का आश्वासन दिया उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार इस विषय में निर्णय ले कि पत्रकार भी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में शामिल हो। उन्होंने कहा कि मेरी जैसी भी आवश्यकता होगी हर संभव सहयोग मदद  करने  का आश्वासन दिया तथा शासन के समक्ष इस विषय को सरकार के समक्ष रखने की बात कही। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक मे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फु्ंदेलाल सिंह मार्को ने पतित पावनी मां नर्मदा जी का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। विधायक श्री मार्को अमरकंटक नगरवासियो, पुष्पराजगढ़ के सुदूर अंचलो में निवासरत समस्त निवासियों मतदाताओं के लिए मां नर्मदा जी से सुख समृद्धि सुदीर्घ यशस्वी जीवन तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है उन्होंने अमरकंटक नगर वासियो तथा पुष्पराजगढ़ क्षेत्र वासियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने अमरकंटक निवासी पुष्पराजगढ़ वासी तथा प्रदेश वासियों को सुख समृद्धि प्रगति पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें की कामना की।
विधायक ने आर्यावर्त समाचार से की बातचीत
विधायक फुंदेलाल अग्निकांड के दौरान प्रभावित दुकानदारों को विधायक निधि से सहायता राशि का चेक वितरण नगर परिषद अमरकंटक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे नर्मदा मंदिर में दर्शन पूजा दर्शन के दौरान अमरकंटक के वरिष्ठ पत्रकार को भेंट वार्ता में कहां की  किसान मिट्टी से अनाज उगाता है किसान मेहनत करता है लेकिन उसको उसका वाजिब मूल्य नहीं मिलता है भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने चुनाव अभियान के दौरान चुनावी वायदे में धान की खरीदी मूल्य बढ़ाने का आश्वासन दिया था लेकिन वह आश्वासन भी पूरा नहीं हो रहा है 23 सो रुपए में धान खरीदा जा रहा है 3100 में खरीदने की बात कही गई थी 2700 में गेहूं खरीदना था  अब तो शिवराज सिंह जी कृषि मंत्री हैं कौन है इस पर कार्यवाही करना चाहिए घोषणा पर अमल करना चाहिए यही है भाजपा के कथनी और करनी में अंतर। किसान आज परेशान है उसे उसका  वाजिब समर्थन मूल्य जो कहा गया था नहीं दिया जा रहा है।
शासकीय स्कूलो को बनाएं बेहतर
शासकीय विद्यालयों को और भी बेहतर किया जा सकता है तथा निजी स्कूलों से अच्छी शिक्षा व्यवस्था दी जा सकती है विद्यालयों में पढ़े-लिखे योग्य शिक्षक रखकर शिक्षा अध्ययन कराई जाए तथा स्वास्थ्य का भी पर्याप्त एवं माकूल इंतजाम किया जाये  लोग प्राइवेट स्कूलों में क्यों पढ़ाएंगे बहुत से लोग बेरोजगार हैं रोजगार के अवसर भी बढ़ाया जाए पुष्पराजगढ़ अचल में नल जल योजना के तहत सभी को पर्याप्त शुद्ध पानी मिले इसकी व्यवस्था भी होनी चाहिए उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा सत्र में अमरकंटक के नल जल योजना की लिए प्रश्न उठाया था आश्वासन दिया गया था कि एक माह में नलों से पानी आने लग जाएगा लेकिन अब तक आश्वासन पूरा नहीं हुआ है उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि 23-24 दिसंबर की दरमियांनी  रात्रि में जैन मंदिर परिसर में हुए भयानक अग्निकांड में दुकाने जलकर राख हो गई थी दुकानदार रोड पर आ गए थे हाहाकार मचा हुआ था मैंने बहुत ही छोटा रकम 50 हजार देने का आश्वासन दिया था वह आज 10 दिनों के अंदर चेक देकर एक मरहम लगाने का प्रयास किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *