पत्रकार और पुलिस इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच:27 रनों से पुलिस टीम जीती, वीर सावरकर स्टेडियम पर आयोजन

श्योपुर में रविवार को शहर के वीर सावरकर स्टेडियम में पुलिस इलेवन का पत्रकार इलेवन के साथ मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। 15 ओवर के मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतने के बाद पुलिस कप्तान वीरेंद्र जैन की टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। पत्रकार इलेवन ने अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग की दम पर पुलिस इलेवन के 6 खिलाड़ियों को आउट कर दिया। 15 ओवर की समाप्ति पर पुलिस इलेवन 142 रन बना सकी। पुलिस के दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार इलेवन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 115 रन बनाए। पुलिस इलेवन इस मैच में 27 रनों से जीत गई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने दोनों ही टीमों के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि इस तरह के क्रिकेट मैच होने से मैत्री भावना बढ़ती है। शारीरिक फिटनेस होने और मानसिक तनाव भी दूर होता है। भविष्य में इस तरह के मैत्री मैच आयोजित होते रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *