पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री:जाना उनका हाल, 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ की पद्मविभूषण तीजन बाई इस समय काफी अस्वस्थ चल रही है। इसलिए उनका हाल जानने खुद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल उनके गनियारी स्थित आवास पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने शासन की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप तीजन बाई से मिलने उनके आवास पाटन विधानसभा अंतर्गत गनियारी गांव पहुंचे थे। उन्होंने घर जाकर पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई का हाल जाना। उनके परिजनों से मिले। तीजन बाई ने स्वास्थ्य मंत्री से टूटे शब्दों में बात भी की। इसके बाद मंत्री जायसवाल ने उन्हें बताया कि उन्हें आपसे मिलने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय ने भेजा है। वो उनके प्रतिनिधि के रूप में वहां आए हैं। उन्होंने उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी है। इसके बाद जायसवाल ने तीजन बाई को शाल पहनाया श्रीफल भेंट किया और 5 लाख रुपए के चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने तीजन बाई की बहुओं और परिजनों से कहा कि वो उनके इलाज में कोई कमी नहीं होंने देंगे। उन्होंने जिले के सीएमएचओ को इसके लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर उनके साथ अहिरवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव भी मौजूद थे। इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए
1- बेटों की मौत से टूटीं तीजन बाई…बोल-सुन नहीं पा रहीं:पैरालिसिस-अटैक आया, 6 महीने से बिस्तर पर; पेंशन के भरोसे 42 लोगों का परिवार पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वभर में प्रसिद्ध भिलाई की पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई पिछले 6 महीने से बिस्तर पर हैं। वे ठीक से बोल-सुन नहीं पा रही हैं। कोई उनके कान के पास जाकर जोर से चिल्लाता है, तब वह कुछ रिएक्ट करती हैं। भास्कर के कैमरे में वे सिर्फ जय श्रीराम ही बोल पाईं। यहां पढ़िए पूरी खबर
2 – पंडवानी को देश-दुनिया में पहुंचाने वाली लोकगायिका का दर्द…:मैं तीजन बाई पद्म विभूषण, दो साल से लकवाग्रस्त, अब 78 साल की; 8 माह से पेंशन नहीं मिली ‘मैं तीजन बाई पद्म विभूषण दो साल से लकवाग्रस्त हूं। चलने में, बोलने में असमर्थ हूं। 78 साल की हो चुकी हूं। मैंने संस्कृति विभाग से बीमारी के इलाज से संबंधित 88,000 रुपए की सहायता राशि एवं पेंशन के लिए आवेदन किया है। परंतु अभी तक मुझे दोनों ही नहीं मिली हैं। कृपया मुझे जल्द सहायता राशि व पेंशन दिलाने की कृपा करेंगे।’​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *