पनबस खरीदेगी 54 सीटर 696 नई बसें

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को इस साल बड़ी राहत की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी 696 नई बसें खरीदने जा रही है। शनिवार को इसके लिए बिडिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह सभी बसें साधारण किस्म की होगी। इनमें ड्राइवर और कंडक्टर की दो सीटों के अलावा यात्रियों के लिए 52 सीटें होंगी। इस सरकारी कंपनी ने बसों की खरीद प्रक्रिया के तहत पूरी तरह से तैयार बसों का ही मानक रखा है। आमतौर पर बसों की खरीदारी के तहत उनकी बॉडी को दूसरी जगह से असेंबल करवाया जाता है। लेकिन यह सभी बसें पूरी तरह से तैयार होगी। सरकारी सेक्टर में बसों की खरीद हर बार चुनाव के आसपास ही होती रही है। पहले अकाली भाजपा सरकार में चुनावी वर्ष के दौरान ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसें खरीदी गई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार में 800 बसें खरीदी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *