पनवाड़ में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ और कोटा रेफर

झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र में स्टेट हाईवे 74 पर खेमजी की आमलियों के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ और कोटा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर धूलेट निवासी रामस्वरूप सुमन (70) और छोटूलाल सुमन (45) पनवाड़ से अपने गांव धूलेट जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर पनवाड़ निवासी अनिल सुमन (16), कमल (17) और शिवम (16) समदखेड़ी से पनवाड़ की ओर आ रहे थे। खेमजी की आमलियों के समीप दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर उम्मेदपुरा निवासी महावीर मेहता ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनवाड़ थानाधिकारी जाकिर हुसैन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पनवाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को कोटा और दो को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *