पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। महंगवा मोड़ (कुर्सी) के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ग्राम तिघरा भडार निवासी लाल जी विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लाल जी सड़क पर गिरकर गए। घायल के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति में था और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। घायल को बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान लाल जी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।


