पन्ना के गुनौर में बाघिन शावक के साथ दिखी:टॉर्च की रोशनी पड़ते ही मारी दहाड़, किसान ने भागकर बचाई जान

पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र के सिली गांव में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघिन अपने शावक के साथ रिहायशी इलाके के पास देखी गई। एक किसान का सामना सीधे बाघिन से हो गया, जिसके बाद उसे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। रात करीब 9 बजे किसान संतोष द्विवेदी अपने खेत की ओर जा रहे थे। जब उन्होंने पथरहा हार के पास टॉर्च जलाई, तो सामने बाघिन और उसका बच्चा खड़ा था। रोशनी पड़ते ही बाघिन जोर से दहाड़ी, जिससे घबराकर किसान तुरंत वहां से भागा। किसान की सूचना पर डायल 112 ने वन विभाग को जानकारी दी। गांव में मुनादी, बाहर निकलने पर रोक सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात में ही लाउडस्पीकर से पूरे गांव में मुनादी कराई गई कि कोई भी घर से बाहर न निकले। विभाग ने ग्रामीणों को अपने बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित बाड़ों में रखने की हिदायत दी है। वन विभाग की टीम कर रही गश्त वन विभाग का अमला टॉर्च और सुरक्षा उपकरणों के साथ लगातार इलाके में गश्त कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अकेले खेत या अंधेरे में न जाने की अपील की है। फिलहाल बाघिन और शावक की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई हादसा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *