पन्ना पहाड़ी जलप्रपात में मृत मिलीं 14 गायें:ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, जनपद पंचायत सीईओ ने जांच का दिया आश्वासन

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत पन्ना पहाड़ी जलप्रपात क्षेत्र में करीब 14 मृत गायें पाई गईं। यह घटना रविवार शाम लगभग 4 बजे की है। ग्रामीणों ने इन मृत मवेशियों को देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। घटना के बाद समाजसेवियों और अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। गौशाला के मवेशियों के होने की संभावना ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि पास में स्थित पशुपतिनाथ जागृति समिति की ओर से संचालित गौशाला के मवेशी हो सकते हैं, जिन्हें मरने के बाद जलप्रपात क्षेत्र में फेंक दिया गया। समाजसेवियों की प्रतिक्रिया समाजसेवी और अधिवक्ता अंबुज पांडे ने जानकारी दी कि गौशाला में गोवंशों की स्थिति बेहद खराब है। वहां खाने-पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गायों की संख्या तेजी से घट रही है। अधिवक्ता पांडे ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इसकी सूचना रामपुर नैकिन थाना, जनपद पंचायत सीईओ, और जिला पंचायत सीईओ को दी। अधिकारियों की प्रतिक्रिया जनपद पंचायत सीईओ राजीव तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। अगर मृत मवेशी गौशाला के पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *