पन्ना में ऑटो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:हादसे में दो अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती; ऑटो ड्राइवर फरार

पन्ना जिले की सकरिया हवाई पट्टी के पास सोमवार को सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ककरहटी निवासी शिवम शिवहरे (19) पिता दुर्गेश शिवहरे पन्ना के निवासी थे। युवक अपने दो साथियों संजय पांडे और शिवा पांडे के साथ बाइक पर पन्ना से ककरहटी की ओर जा रहे थे। सकरिया हवाई पट्टी के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की मौके पर मौत, दो लोग घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। संजय पांडे और शिवा पांडे को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसों के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *