पन्ना में महा शिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारे के दौरान मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। 8 बच्चों सहित कुल 11 बच्चे घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लोलाश ग्राम पंचायत स्थित ठाकुर बाबा मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बड़ी संख्या में बच्चे, बालिकाएं और महिलाएं मंदिर परिसर में बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रही थीं। अचानक, मधुमक्खियों का झुंड भड़क गया और लोगों पर हमला कर दिया। मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। 2 तस्वीरें देखिए…
ग्रामीणों नें कंबल से बचाया अफरा-तफरी के बीच, स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को कंबल और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। ये हैं घायल


