पप्पी की पत्नी को हराने वाली पार्षद पूनम बनीं नेता विपक्ष

लुधियाना। भाजपा ने आप विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी को हराने वाली वार्ड 77 की पार्षद पूनम रतड़ा को नेता विपक्ष नगर निगम बनाया है जबकि भाजपा पार्षद रोहित सिक्का को उपनेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी है। वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा संगठन ने पार्षदों को नई जिम्मेदारी सौंपी जरूर है लेकिन इस प्रक्रिया में भाजपा संगठन को दो महीने का समय लग गया। नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने नेता विपक्ष और उपनेता का चयन किया था जबकि भाजपा की ओर से नेता विपक्ष और उपनेता का चयन नहीं किया गया था। संगठन की ओर से पराशर नेता चयन के लिए दावा किया जा रहा था लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी भाजपा नामों को तय नहीं कर सकी। इस बीच नगर निगम की दो एफएंडसीसी की मीटिंग, हाउस व बजट की मीटिंग संपन्न हो चुकी थी। अब भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौड़ ने अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और फगवाड़ा निकाय के लिए नेता विपक्ष और उपनेता के नाम पर मोहर लगा दी। लुधियाना नगर निगम में वार्ड 77 से भाजपा पार्षद को सौंपी है जिन्होंने आप विधायक अशोक पराशर पप्पी की प|ी मीनू पराशर को निगम चुनाव में शिकस्त दी थी। वहीं, वार्ड 66 से भाजपा पार्षद रोहित सिक्का को उपनेता सदन बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *