‘परंपरा’ थीम पर मनाया स्कूल का 28वां वार्षिकोत्सव:मेरा वाला डांस, बटरफ्लाई, डिस्को, ऐसा देश है मेरा पर बच्चों ने किया डांस

किड्स पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी ड़े-बोर्डिंग स्कूल का वार्षिकोत्सव परम्परा बुधवार को महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। विद्यालय के वार्षिकोत्सव परम्परा के मुख्य अतिथि विधायक अमीन कागजी, औरव विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड, जयपुर अर्चना शर्मा का संस्था निदेशक महेन्द्र हिंगोनिया और संस्था प्रधान वन्दना रघु ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर निदेशक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गणेश वन्दना की गई और दूसरी प्रस्तुति में मेरा वाला डांस………, इससे अगला गाना बटरफ्लाई……, सालसा.., हिप-हो…………, डिस्को….., ऐसा देश है मेरा…, कालबेलिया.. आदि गानों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों द्वारा अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र/छात्राओं की ओर से नाटक भी पेश किए गए। समारोह में मौजूद पेरेंट्स और कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं की सराहना की और संस्था प्रधान वंदना रघु ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और स्कूल में होने वाली सभी गतिविधियों को शिक्षा के साथ आवश्यक बताया। विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं को संस्था निदेशक महेन्द्र हिंगोनिया द्वारा पारितोषिक वितरण किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि विद्यालय के पिछले 10 वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अव्वल रहे है। यहां शिक्षा के साथ सभी गतिविधियां करवाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *