परकोटे में और गोविंद मार्ग पर जाम से निजात मिलेगी:रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान तक सब-वे, व्यापारी सीधे परकोटे में निकलेंगे

रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में वाहन खड़ा कर अब सड़क क्रॉस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जेडीए भूमिगत पार्किंग से ही सीधे सब-वे निकालने की तैयारी कर रहा है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को रामनिवास बाग और पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक दबाव और पार्किंग करने के बाद सड़क क्रॉस करने में आ रही परेशानी को देखते हुए अधिकारियों को सब-वे बनाने के लिए रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। यह सब-वे रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान व बापू बाजार को कनेक्ट करेगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट अगले दो महीने में तैयार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पार्किंग से बाजार तक आने-जाने वाले व्यापारियों और पर्यटकों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़क क्रॉस करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। बाजारों में आने-जाने वाले लोग भी पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे। 10 हजार लोगों को मिलेगा फायदा रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में 2500 दुपहिया और चौपहिया वाहन खड़े होते हैं। इसके अलावा 5 हजार पर्यटक रामनिवास पार्क, अल्बर्ट हॉल घूमने आते हैं। इन सभी को परकोटे में जाने के लिए सड़क क्रॉस करनी पड़ती है। सब-वे आवागमन से असुविधा नहीं होगी। रामनिवास बाग का रूप निखरेगा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने के साथ ही जेडीए सौंदर्यीकरण भी करेगा। भास्कर इनसाइड- 10 साल पहले भी हुई थी सब-वे की प्लानिंग गोविंद मार्ग को 60 से 100 फीट चौड़ा करने की तैयारी नारायण सिंह सर्किल से ट्रांसपोर्ट नगर को कनेक्ट करने वाले गोविंद मार्ग को भी चौड़ा करने की तैयारी है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (TCB) की मीटिंग में प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निगम स्ट्रक्चर हटाकर चौड़ाई 100 फीट करेगा। मास्टर प्लान में यह सड़क 100 फीट प्रस्तावित है, लेकिन 50 से 60 फीट ही चौड़ाई है। बता दें कि त्रिमूर्ति सर्किल से ट्रांसपोर्ट नगर की दूरी करीब 4 किमी है और 3 किमी तक यह मार्ग संकरा है। सड़क की चौड़ाई कम होने से मीडियन भी नहीं है। ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने से तीन चौराहों पर जाम भी रहता है। टीसीबी में तकनीकी सब कमेटी का गठन हुआ था। यह कमेटी सड़क की चौड़ाई को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही निगम कार्रवाई करेगा। भास्कर इनसाइड- दो बार एलिवेटेड की प्लानिंग फेल ट्रैफिक जाम के चलते बसें तिलक मार्ग से जा रही, जवाहर नगर बाईपास जाम हो रहा राजापार्क गोविंद मार्ग की चौड़ाई कम होने और बसों के संचालन से यह मार्ग अक्सर जाम रहता था। बाद में बसों का संचालन नारायण सर्किल से बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट होने के बाद बसों को तिलक मार्ग से डायवर्ट किया गया। इस वजह से अब जवाहर नगर बाईपास पर जाम रहता है, क्योंकि झालाना से जवाहर नगर बाईपास की चौड़ाई 30 से 40 फीट ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *