परमिंदर बने ‘आप’ यूथ विंग के पंजाब कार्यकारी प्रधान

भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी ने परमिंदर सिंह गोल्डी को यूथ विंग का पंजाब कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उनका अमृतसर पहुंचने पर गोल्डन गेट पर भव्य स्वागत किया गया। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वह पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन से बड़ी संख्या में यूथ नेता शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी, चेयरमैन जोबन रंधावा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यूथ विंग के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।
इस अवसर पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों की ओर अग्रसर होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं के लिए खेल मैदान विकसित कर रही है और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यूथ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रीतपाल सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *