परमेश्वरी यझ महापुराण पूजा 18 से 25 तक, शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन

बिर्रा | देवांगन धर्मशाला में माता परमेश्वरी यझ महापुराण के लिए कलश व माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना 18 जनवरी को होगी। विसर्जन 25 जनवरी को होगा। कथा वाचक श्रीकिशन राव होंगे। कथा दोपहर 2.30 बजे से सुनाई जाएगी। महाआरती 7 बजे व भंडारा का आयोजन रात 8 बजे होगा। पहले दिन मूर्ति स्थापना व पूजन कथा परिचय से शुरू होगा। 19 जनवरी श्रृष्टि उत्पत्ति कथा व देवी उत्पत्ति कथा, 20 जनवरी को विवाह कथा, 21 जनवरी को गोत्र उत्पत्ति कथा व वस्त्र निर्माण कथा, 22 जनवरी को गर्भ चरित्र कथा, महिषासुर जन्म व वध कथा, 23 जनवरी को डबकी मंझली की कथा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *