परवाह थीम पर सड़क सुरक्षा माह-प्रदर्शनी और बाइक रैली निकाली:SP बोले- कार्रवाई के डर से नहीं, अपनी सेफ्टी के लिए करें ट्रैफिक रूल्स का पालन

भीलवाड़ा में परवाह (केयर) थीम पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा और यातायात पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 मना रही है। 1 से 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने ट्रैफिक रूल्स की जानकारी वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आमजन को ट्रैफिक नियमों के लिए किया जाएगा जागरूक जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।इस दौरान कई कार्रवाई की जा रही है जिससे आम में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता आ सके। इसकी शुरुआत सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रदर्शनी के साथ की गई। यहां पर लोगों का आई-चेकअप भी किया जाएगा।सड़क सुरक्षा माह के तहत अलग-अलग गतिविधि आयोजित की जाएगी। जिससे भीलवाड़ा शहरवासी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक हों। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। इस साल यह परवाह (केयर) थीम पर आधारित है। इसमें पुलिस,यातायात, सड़क परिवहन विभाग संयुक्त रूप से टीम की तरह काम करेंगे। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं सेफ्टी के लिए पहने इक्विपमेंट मेरी आम जनता से अपील है कि आप पुलिस और कार्रवाई के डर से हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं बल्कि अपने जीवन की सोच कर,मोटिवेट होकर ट्रैफिक नियमों की पालना करें और सुरक्षा उपकरण को पहने और स्वयं की जीवन रक्षा को लेकर ट्रैफिक नियमों की पालना करें। बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी आयोजन के दौरान कलेक्टर मेहता और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाइक पर सवार पुलिसकर्मियों की यह रैली भीलवाड़ा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजर कर दोबारा सिटी कंट्रोल रूम में पहुंचकर संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *