देवास | परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णुप्रसाद राजोरिया से सौजन्य भेंट की गई। राजोरिया ने महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. महेंद्र स्थापक को परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रमेश व्यास, उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, दीपक जोशी ने राजोरिया को मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा देवी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।


