राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय प्रताप नगर में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से निशुल्क गुदरोग जैसे पाइल्स ,फिशर ,फिस्टुला आदि गुदगत रोगों पर परामर्श व औषध वितरण शिविर का आयोजन किया गया । इसमें अधीक्षक प्रोफेसर कामिनी कौशल के नेतृत्व में गुदरोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मी सैनी शल्य तंत्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर , डॉ राजेंद्र अन्य स्टाफ ने सेवाएं दी , डॉ लक्ष्मी सैनी ने बताया शिविर में 63 रोगियों का निशुल्क परामर्श व चिकित्सा उपचार हुआ। शिविर में आए हुए सभी रोगियों का प्रकृति परीक्षण भी किया गया।


