ओड़िया| ग्राम पंचायत ओड़िया में 13 अप्रैल को परिक्षेत्र स्तरीय भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती मनाई जाएगी। आयोजन साहू समाज द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में साजा के विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि होंगे। जिला साहू संघ के अध्यक्ष गेंदराम साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में साहू समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बसंत साहू, बेनू राम साहू, जितेंद्र कुमार साहू, दुखित राम साहू, गिरधर साहू, केदार साहू, अंतराम साहू और जनपद सदस्य रेखा साहू मौजूद रहेंगे। खोम राम साहू ने बताया कि सुबह 9 बजे गांव में बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे भोग-भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने कहा गया है।