परिजनों को नहीं थी हृदय रोग की जानकारी परीक्षण में पता चला तो कराया फ्री ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | कांकेर ग्राम शामतरा निवासी 9 वर्षीय बालक विनय यादव जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित था। 9 वर्ष का होने पर हृदय रोग की जानकारी हुई। माता-पिता गरीब होने के कारण उसका इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। चिरायु टीम ने उसका रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन करवाया। आपरेशन के बाद अब बच्चा स्वस्थ्य है, जिससे गरीब माता-पिता के साथ बच्चे के चेहरे में मुस्कान आई। समय पर ऑपरेशन नहीं होने पर विनय का जीवन खतरे में पड़ जाता। दुधावा के अंदरूनी गांव शामतरा निवासी 9 वर्षीय बालक विनय यादव कक्षा चौथी का छात्र है। पिता सुनील यादव के अनुसार उनके बेटे विनय को बहुत जल्दी थकान आ जाती थी। चिरायु टीम 5 माह पहले गांव पहुंची और अन्य बच्चों के साथ विनय यादव का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया तब जाकर हृदय रोग की जानकारी हो पाई। परिजन गरीब होने के कारण घबरा गए क्योंकि इलाज कराने उनके पास पैसे नहीं थे। चिरायु की टीम बालक को लेकर नारायणा हास्पिटल रायपुर पहुंची तथा यहां तमाम परीक्षणों के बाद 9 दिसंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद विनय पूरी तरह स्वस्थ्य है। डॉ. मंजु सिन्हा ने कहा बच्चे के माता पिता को हृदय रोग की जानकारी नहीं थी। तीन वर्ष में हृदय रोग के 24 बच्चों का ऑपरेशन चिरायु टीम बच्चों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज करवा रही है। 24 हृदय रोग के बच्चों का ऑपरेशन कराया जा चुका है। कटे-फटे होंठ वाले बच्चे 16 बच्चों का ऑपरेशन कराया गया। जिनकी हड्डी मुड़ चुकी थी ऐसे 18 बच्चों का ऑपरेशन करवाकर शरीर में कायाकल्प किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *