परिजनों ने दर्ज कराई सिकलीगर की गुमशुदगी:बड़वाह में 10 फायर आर्म्स के साथ पकड़ाया; एसपी बोले- पहले से केस दर्ज

खरगोन जिले के सिगनूर के लोगों ने गुरुवार दोपहर गांव के अरुण अनोकसिंह सिकलीगर (30) की गुमशुदगी की एसपी ऑफिस में शिकायत की। शाम को उसे पुलिस ने बड़वाह के नावघाटखेड़ी क्षेत्र से 2.40 लाख रुपए मूल्य के 10 फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया। सिगनूर के ग्रामीणों ने सिकलीगरों पर पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई का विरोध किया है। एसपी धर्मराज मीणा ने खुलासा करते बताया कि आरोपी पर भीकनगांव और चैनपुर थाने में पहले से केस दर्ज है। रोहतक से लौटते समय हुआ था लापता परिजन और ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि अरुण सिकलीगर आर्म्स एक्ट मामले में रोहतक जेल में बंद अपने भाई से मिलकर लौट रहा था। इस दौरान खंडवा से वैन से घर लौटते समय वह लापता हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही उस पर बेवजह कार्रवाई की है। अरुण की पत्नी ने कहा कि उसके पति और देवर घर नहीं है। दोनों परिवार के बच्चों की पढ़ाई ठप हाे गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *