परियोजना प्रारंभ होने से पूर्व निराकरण करने की मांग  

अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना से प्रभावित किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर की बैठक
परियोजना प्रारंभ होने से पूर्व निराकरण करने की मांग  
अनूपपुर।
अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना से प्रभावित ग्राम छतई, उमरदा, मंटोलिया, तरसीली के किसानों ने मंगलवार को उमरदा में बैठक का आयोजन किया। जिसमें कंपनी से प्रभावित ग्रामीणों ने 15 मई को परियोजना के प्रारंभ होने के पूर्व आयोजित की जा रही पर्यावरणीय जनसुनवाई को लेकर के बैठक का आयोजनकिया। जिसमें शामिल सभी किसानों ने एक राय होकर के परियोजना के प्रारंभ किए जाने से पूर्व 13 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। 2 घंटे तक चली बैठक में किसानों ने अपनी परेशानी ग्राम पंचायत सरपंच और अन्य किसानों के सामने रखी।
यह है मांग
अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना से प्रभावित किसानों ने 13 सूत्री मांग पत्र में बताया कि वर्ष 2012 में किसानों ने अपनी भूमि वेलस्पन कंपनी को दी थी। जिस कंपनी ने अडानी पावर को बेच दिया है और जब तक नया करारनामा किसानों से नहीं होता है तब तक अनूपपुर थर्मल एनर्जी में किसी भी तरह का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाए। पूर्व में किए गए करारनामा के अनुसार स्थाई और स्थानीय नौकरी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार दी जाए। 1 एकड़ से कम जमीन होने पर नौकरी दी जाए तथा जिनकी 2 एकड़ से ज्यादा जमीन हो उन्हें प्रति 2 एकड़ के हिसाब से कंपनी में नौकरी दिया जाए। सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र के किसानों को नौकरी दी जाए। भूमि अधिग्रहण की गई भूमि को पुनः सीमांकित  किए जाने की कार्रवाई कीजाए। भूमि अधिग्रहण के पश्चात जो शेष भूमि रह गई है और वहां आने जाने के लिए किसानों को रास्ता नहीं मिल रहा है वहां रास्ता कंपनी प्रदान करे।
स्वास्थ्य, शिक्षा और पूर्व में दी गई सुविधा की जाए बहाल
बैठक के दौरान किसानों ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 से किसानों को दिया जाने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद है जिसे एक मुश्त ब्याज और महंगाई डर के अनुसार बढ़कर दिया जाए। जब तक प्रभावित कृषकों को रोजगार नहीं दिया जाता है तब तक यह प्रदान कियाजाए। जिस निराश्रित परिवार में कोई कमाओ सदस्य नहीं है उसे आजीवन यह भत्ता प्रदान किया जाए। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में पेंशन पात्रता धारी सदस्यों को पेंशन दियाजाए। परियोजना में जो भी बिजली उत्पादन होती है उसे आवश्यकता अनुसार उपयोग के बाद क्षेत्रीय लोगों को निशुल्क प्रदान कियाजाए। इसके साथ ही पूर्व में संचालित चिकित्सालय एंबुलेंस एवं सिलाई सेंटर को प्रारंभ किया जाए। प्रभावित क्षेत्र के किसानों के बच्चों के अध्ययन के लिए कक्षा 1 से स्नातकोत्तर तक हॉस्टल सुविधा एवं तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
क्षेत्र के विकास के लिए बनाई जाए योजना
प्रभावित किसानों ने कहा कि अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायत में सड़क बिजली पेयजल और खेल स्टेडियम की व्यवस्था और निशुल्क जिम का निर्माण करते हुए पंचायत को इसके संचालन के लिए प्रदत्त किया जाए। पंचायत की अनुमति के बिना किसी भी तरह का कार्य चालू न किया जाए जब तक की किसानों की सभी मांग पूरी नहीं हो जाती है। कंपनी के अधिग्रहण क्षेत्र में जो शासकीय  निर्माण हुए हैं उनका पुनः सर्वे कराते हुए ग्राम पंचायत को अवगत कराया जाए और उसका मुआवजा बनाकर पंचायत को प्रदान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *