परिवार के साथ झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे खिलाड़ी अक्षय कुमार:सफारी के दौरान नहीं दिखा लेपर्ड, बोले- फिर से आऊंगा

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार गुरुवार शाम जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे। जहां उन्होंने इंप्रेशन सेंटर देखने के साथ ही लेपर्ड सफारी का भी लुफ्त उठाया। अक्षय कुमार लगभग ढ़ाई घंटे तक झालाना लेपर्ड रिजर्व में मौजूद रहे। लेपर्ड सफारी कर अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे आरव और नितारा भी मौजूद रहे। हालांकि सफारी के दौरान अक्षय कुमार को लेपर्ड नजर नहीं आया। लेकिन अरावली की पहाड़ियों के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ फोटो मोबाइल से फोटो क्लिक की। इस दौरान अक्षय कुमार ने फिर से लेपर्ड देखने के लिए आने का वादा किया। दरअसल, बॉलीवुड एक्शन अक्षय कुमार इस बार नए साल का जश्न मनाने के लिए 31 दिसंबर को जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आमेर के कूकस स्थित हाथी गांव में हाथी सफारी का लुफ्त उठाया था। वहीं इसके बाद अक्षय कुमार नए साल के मौके पर आमेर महल का दीदार करने पहुंचे थे। झालाना के जंगल में 50 लेपर्ड मौजूद 2018 में शुरू की गई झालाना लेपर्ड सफारी देश-दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बन गई है। शुरुआती दिनों में झालाना में 20 लेपर्ड थे, लेकिन कुछ ही साल में इनकी संख्या बढ़कर 50 को पार कर गई है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच बने झालाना के जंगलों में लेपर्ड का दीदार करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों के साथ खास मेहमान भी पहुंचते हैं। सेलिब्रिटीज का फेवरेट पॉइंट झालाना लेपर्ड सफारी जयपुर का झालाना लेपर्ड सफारी दुनियाभर के पर्यटकों के साथ सेलिब्रिटी का पसंदीदा केंद्र बन चुका है। यही कारण है कि पिछले कुछ वक्त में झालाना में लेपर्ड का दीदार करने के लिए क्रिकेटर सचिन सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, मयूर मेहता, बलराज, राजीव खंडेलवाल, रितेश देशमुख, विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन, आकांक्षा सिंह, जेनेलिया डिसूजा, सृष्टि रोहण विजिट कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *