परिवार बोला- पायलट सृष्टि ने सुसाइड नहीं किया,बॉयफ्रेंड ने मारा:ब्लैकमेल करता था, पैसे मांगता था; मुंबई के फ्लैट में मिला था शव

मुंबई में महिला पायलट सृष्टि सुसाइड केस में परिवार ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित पर मर्डर का आरोप लगाया है। गोरखपुर में पायलट के बड़े पापा विवेक तुली ने गुरुवार को बताया, ‘आदित्य, सृष्टि को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उससे पैसे लेता था। सुबह 4.30 बजे वह बेटी के फ्लैट पर क्या करने गया। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। अभी मैं और परिवार अपने आंसू रोक रहा है। दोषियों को सजा दिलाने के बाद जी भरकर रोएंगे।’ पायलट सृष्टि का शव 25 नवंबर को मुंबई के फ्लैट में मिला। लड़की के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को 26 नवंबर को अरेस्ट किया। गोरखपुर की सृष्टि एअर इंडिया में पायलट थी। विवेक तुली का कहना है कि रात साढ़े 12 बजे उसकी परिजन से फोन पर बात हुई। अगले डेढ़- दो घंटे में ऐसा क्या हो गया कि उसने सुसाइड कर लिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में सृष्टि के बड़े पापा ने घटना पर कई सवाल खड़े किए। पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा… देर रात मां से की थी वीडियो कॉल पर बात आदित्य-सृष्टि की मुलाकात दिल्ली में हुई थी
कॉमर्शियल पायलट बनने के बाद सृष्टि उससे जुड़ी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली के द्वारिका में शिफ्ट हो गई। आदित्य भी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं उसकी मुलाकात सृष्टि से हुई। वह फरीदाबाद का रहने वाला है। 2021 में सृष्टि को कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया, लेकिन आदित्य पास नहीं हो सका। जुलाई, 2023 में वह मुंबई शिफ्ट हो गई। आदित्य उससे मिलने के लिए मुंबई आता-जाता था। आदित्य पंडित सृष्टि को छोटी-छोटी बातों के लिए परेशान करता था। अपने विचार थोपने की कोशिश करता था। विवेक बताते हैं कि एक बार आदित्य सृष्टि की गाड़ी चला रहा था। किसी बात पर इतना नाराज हुआ कि सामने वाली गाड़ी में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, रास्ते में सृष्टि को जबरदस्ती उतार दिया। इसके अलावा क्या खाना है, क्या नहीं, इसको लेकर भी टोका-टाकी करता था। सृष्टि को ब्लैकमेल कर रहा था आदित्य, पैसे ट्रांसफर किए
परिवार के लोगों को शक है कि सृष्टि को आदित्य ब्लैकमेल कर रहा था। वह उससे पैसे लेता था। 31 अक्टूबर 2024 को सृष्टि के खाते से 15 हजार और 5 नवम्बर को 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। यह रकम आदित्य की बहन और उसके अन्य परिजन के खातों में भेजी गई। परिवार ने बैंक स्टेटमेंट के रूप में इसका सबूत भी दिया है। पैसे क्यों दिए गए, यह बड़ा सवाल है। उड़ान सीरियल देखकर पायलट बनने का सपना देखा था
परदादा पंजाब पुलिस में और दादा भारतीय सेना में थे। इस बात से सृष्टि काफी प्रभावित थी। बचपन में उड़ान सीरियल देखकर उसने पायलट बनने का सपना देखा था। फाइटर पायलट बनने की अनुमति परिवार से नहीं मिली, लेकिन कॉमर्शियल पायलट बनने की हरी झंडी मिल गई थी। सृष्टि की प्राइमरी एजुकेशन गोरखपुर के कार्मल गर्ल्स इंटर कालेज से और 6 से 12 की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर से हुई। उसके बाद स्टूडेंट पायलट लाइसेंस के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर चली गई। उत्तराखंड के पंतनगर से कॉमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली थी। अब पढ़िए सृष्टि के परिवार के बारे में विवेक तुली बताते हैं कि मूल रूप से उनका परिवार पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। देश के बंटवारे के समय वे भारत आए तो उन्हें दिल्ली में बसाया गया। विवेक के दादा स्व हंसराज तुली पंजाब पुलिस में थे। उस समय दिल्ली की सुरक्षा पंजाब पुलिस देखती थी। सृष्टि के दादा मेजर स्व. नरेन्द्र कुमार तुली सेना में थे। 1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई में शहीद हुए थे। सरकार की ओर से तुली परिवार को गैस एजेंसी आवंटित की गई थी। 1972 में सृष्टि की दादी उर्मिल तुली एजेंसी के लिए परिवार के साथ गोरखपुर शिफ्ट हो गईं। परिवार शिवपुर, रुस्तमपुर में एक साथ रहता है। उसके बाद से इस परिवार ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। यहां गोल्डन गैस एजेंसी का काफी नाम रहा। उत्तराखंड में इस परिवार की सिलिंडर बनाने की फैक्ट्री भी है।
…………………………. ये खबर भी पढ़ें-
पायलट ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर किया था सुसाइड:नॉनवेज खाने से रोकता था, सड़क पर बेइज्जती की, नंबर ब्लॉक कर दिया था मुंबई में महिला पायलट सुसाइड केस में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बॉयफ्रेंड महिला को प्रताड़ित करता था। उसकी बेइज्जती की। दोनों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर भी लड़ाई होती थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *