बोकारो | कुशवाहा पंचायत परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रामवल्लभ महतो के निधन पर रविवार को कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने स्व. महतो को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें समाज के लिए एक ऐतिहासिक पुरुष बताया। कहा कि स्व. रामवल्लभ महतो ने पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज हित में अनेक कार्य किए। शोक सभा में कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, वंशीधर महतो, काशीनाथ महतो, अजय कुशवाहा, सुनील महतो, रामपद महतो, रतिलाल महतो, भीम चन्द्र महतो, गंगाधर महतो, गोपाल चन्द्र महतो, पद्युम्न महतो, गौर चन्द्र महतो, दिनेश महतो, वीरेंद्र महतो, घनश्याम महतो, देवीचंद महतो, अगम महतो, कमल किशोर, सुखदेव महतो आदि थे।


