लुधियाना| बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट में कक्षा आठवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य व आगामी परीक्षाओं में सफलता की कामना के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल, टीचर्स और स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ सहभागिता दी। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां डाली। प्रिंसिपल नीरु कौड़ा ने कहा कि हवन यज्ञ करने से विद्यार्थियों में मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल का संचार होता है, जो परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। टीचर्स ने स्टूडेंट्स को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


