बेमेतरा| हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 13 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक जिले के 77 केंद्रों में होगी। इसके अलावा स्थानीय एवं महाविद्यालयीन परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 12 फरवरी से 31 मई तक बेमेतरा जिला सीमा में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, अनावश्यक शोर-शराबे और मोटरयान के विद्युत हार्न पर प्रतिबंध लगाया है। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत सुबह 6 से रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक रहेगी, जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।


