धमतरी | मेनोनाइट इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतरी के विद्यार्थियों ने सिल्वर जोन द्वारा आयोजित अंग्रेजी भाषा की ओलंपियाड परीक्षा के विभिन्न स्तरों में अपनी सहभागिता दी। यह प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर आयोजित हुई, जिसमें शाला के प्रायमरी, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्तरों की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त कर जोनल और राज्य स्तर पर अपनी उत्कृष्ट अंग्रेजी भाषा में दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा में मेनोनाइट स्कूल के 7वीं के छात्र आरव लाल ने मिडिल क्लास जोन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किया। 12वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा की ओलंपियाड परीक्षा में रूपाली देवांगन ने प्रथम स्थान, रश्मि गंजीर ने द्वितीय स्थान और पुलकित साहू ने तृतीय स्थान बनाकर मेडल एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किया।


