परीक्षा केंद्रों का उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण

भास्कर न्यूज | कवर्धा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 12वीं) के द्वितीय प्रश्नपत्र रसायन शास्त्र एवं राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा के दौरान बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित दल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण किया। दल में एमआईएस प्रशासक सतीश कुमार यदु, अश्वनी सोनी, व्याख्याता एवं पीटीआई दिनेश कुमार साहू शामिल रहे। टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला जंगल, समनापुर जं., उसरवाही तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाखार जंगल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। केंद्रों में पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन एवं पर्याप्त फर्नीचर की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रही। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा उपरांत उड़नदस्ता दल ने बोड़ला विकासखंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवनी खुर्द तथा सहसपुर लोहारा विकासखंड के पीएम श्री स्कूल खोलवा का अकादमिक अवलोकन भी किया। विद्यार्थियों के कक्षावार लर्निंग आउटकम का मूल्यांकन किया गया, जिसमें विद्यालयों का गुणवत्ता स्तर संतोषजनक एवं बेहतर पाया गया। विद्यालयों को क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल की संकल्पना में उत्कृष्ट बताया गया। दल ने परीक्षा केंद्रों में ग्लूकोज, ओआरएस एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता के सुझाव भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *