परीक्षा के 3 दिन पहले 10वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर निवासी 17 वर्षीय नारायणी साहू का शव मंगलवार सुबह 4.30 बजे घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। 10वीं कक्षा की छात्रा नारायणी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह घर में तीसरे नंबर की बेटी थी। उसकी दो बड़ी और दो छोटी बहने हैं। पुलिस के मुताबिक नारायणी ने सोमवार को ही स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लिया था। 20 फरवरी से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 12 बजे तक नारायणी पढ़ाई कर रही थी। फिर सभी सो गए थे। मंगलवार सुबह जब मां उठी को घटना का पता चला। शव को फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने नारायणी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी सिर्फ पिता का बयान हो पाया है। मां और बहनों के बयान के बाद कारण पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *