परीक्षा देने जा रहे 3 छात्र समेत 5 घायल:मऊगंज में दो सड़क हादसे; सभी रीवा रेफर

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए। ये छात्र मॉडल स्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पहला हादसा पहला हादसा कटरा मऊगंज मुख्य मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास शिवराजपुर–शाहपुर मार्ग पर हुआ। उमेश यादव (22) अपनी बाइक से छात्राएं सुमन यादव (17) और बिट्टी यादव (17) को मॉडल स्कूल नईगढ़ी परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। इसी दौरान, मजदूरी के लिए निकले 60 वर्षीय हरिवंश साकेत साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार बाइक हरिवंश साकेत की साइकिल से टकरा गई, जिससे बाइक सवारों और साइकिल सवार सहित सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दूसरा हादसा दूसरा हादसा अकौरी मोड़ के पास हुआ। यहां 16 वर्षीय परीक्षार्थी कमलाकर साकेत को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय सरपंच की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर बीएमओ डॉ. आरके पाठक ने बताया कि दोनों हादसों में कुल पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इन दोनों सड़क हादसों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *