परेवाडीह में वामन अवतार और राम कथा सुनाई गई

भास्कर न्यूज | डांडेसरा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन परेवाडीह में 12 से 18 फरवरी तक किया है। कथावाचक पंडित सौरभ शर्मा हैं। 12 फरवरी को देव स्थापना, कथा प्रारंभ, गौकरण कथा, परीक्षित जन्म, 13 को सती शिव चरित्र, कपिल अवतार एवं 14 फरवरी को जड़ भरत प्रसंग, प्रहलाद चरित्र की कथा और 15 फरवरी को वामन अवतार व राम कथा सुनाई गई। कथावाचक ने राजा बलि और वामन के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। राजा बलि को अपनी शक्ति पर घमंड था। भगवान श्री हरि ने वामन अवतार से राजा का घमंड तोड़ दिया। 16 फरवरी को कृष्ण जन्म, बाल लीला, 17 फरवरी को रूखमणी विवाह, 18 फरवरी को कथा निवदेन, परीक्षित मोक्ष, चढ़ौती, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा। यह जानकारी कोमल साहू ने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *