पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘पर्यटक पेट्रोलिंग टीम’ का गठन:कालिका टीम और पर्यटक पेट्रोलिंग टीम का रोड शो, पर्यटन नगर उदयपुर में अब पर्यटकों की सुरक्षा पर सख्ती

उदयपुर में पर्यटक सुरक्षा जागरुकता को लेकर पर्यटक पेट्रोलिंग टीम का आज गठन किया गया। पर्यटक पेट्रोलिंग टीम और कालिका टीम का आज संयुक्त रोड शो आयोजित निकाला गया। रोड शो शाम 5 बजे दूध तलाई से शुरू हुआ और फतहसागर झील पाल पर खत्म हुआ। पाल पर शॉर्ट मीटिंग रखी गई। जिसमें एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने टीम सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी बताई। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से पर्यटक उदयपुर आएगा और वो यहां सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। अब आपके (पर्यटक पेट्रोलिंग टीम) आने के बाद हमारे उदयपुर के पर्यटन स्थल ज्यादा सुरक्षित हो जाने चाहिए। आपको हमेशा पर्यटक की सुरक्षा और सहायता के लिए तैयार रहना होगा। बता दें, पुलिस महिला जवानों की कालिका टीम पहले से पर्यटक सुरक्षा को लेकर काम कर रही है। 25 बाइक मिली, जवान हमेशा पर्यटक सुरक्षा में तैनात रहेंगे
एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि उदयपुर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा, सुविधा और सहायता हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमने टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम का ग​ठन किया है। इससे पहले से हमारी कालिका पेट्रोलिंग टीम काम कर रही है। सरकार से हमें 25 गश्त करने वाली बाइक मिली है। इनमें जवानों को तैनात किया है जो पर्यटक की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसको लेकर आज रोड शो का आयोजन किया गया। हमने सभी जवानों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति आगाह किया और जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *