पर्यावरण के प्रति जागरूक करने निकाली रैली

भास्कर न्यूज | अंवरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भखारा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। ग्राम विकास प्रभाग के अंतर्गत रैली निकाली गई। पर्यावरण रक्षा का संकल्प और समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली में शासकीय कन्या माध्यमिक शाला भखारा के प्रधानपाठक उषा साहू, शिक्षक अमजद खान, मिकेश साहू, रुद्रप्रकाश सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए। हाई स्कूल में पौधारोपण किया गया। इसमें आशीष गौर, वैभव किरण, अदिति लाल, रिया साहू, भावना झा ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी करुणा बहन ने कहा कि परमात्मा ने हमें जीवन और पर्यावरण दिया। यह सब निशुल्क दिया, जिसका हम रोज उपयोग करते हैं। अब हमारा फर्ज है कि इसकी देखरेख करें। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से नुकसान हो रहा है। कहीं जल की कमी है, कहीं वायु की। पर्यावरण की सुंदरता पेड़ों से है। आज हम सबने संकल्प लिया कि पर्यावरण की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर भी प्रकृति से बना है। परमात्मा ने दो प्रकृति बताई है। पहला- शरीर जो पांच तत्वों से बना है। दूसरा- यह धरती, पेड़, पौधे, हवा, जंगल। इनके बिना जीवन असंभव है। परमात्मा राजयोग से जीवन जीने की कला सिखाते हैं। एक पेड़ कांटे तो चार लगाएं: ज्योति: नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, हरख जैन ने कहा कि बुजुर्गों ने पेड़ लगाए। हम उसका फल और ऑक्सीजन ले रहे हैं, लेकिन स्वार्थ में पेड़ काट देते हैं। आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश देंगे। पेड़ काटें तो लगाएं भी। तभी पर्यावरण संतुलन में रहेगा। सुशीला ने कहा कि पौधरोपण करते हैं, पर देखभाल नहीं कर पाते। कहीं जरूरत से ज्यादा पेड़ काट देते हैं। लालच बढ़ गया है। अगर एक पेड़ काटें तो चार लगाएं। कम से कम दो बच जाएं। तभी संतुलन बना रहेगा। तभी दूसरों को बता सकेंगे। अंत में संस्था के सभी सदस्यों ने पौधे लगाया। ब्रह्माकुमार होरी ने सभी को पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *