पर्यावरण को लेकर शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

बिश्रामपुर | प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण संवर्धन के साथ संपूर्ण पर्यावरण के प्रति छात्र छात्राओं को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने यूथ और इको क्लब के माध्यम से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के दूसरे चरण का प्रशिक्षण अरोरा शिक्षण केंद्र कुरूद में आयोजित किया। प्रशिक्षण में सूरजपुर जिले से प्रतिनिधित्व करने का अवसर लक्ष्मी सिंह राठौर शिक्षिका शासकीय पूर्व मध्यमिक विद्यालय कुंजनगर व राजीव कुमार सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई को मिला। प्रशिक्षण प्लास्टिक साक्षरता व पोषण वाटिका पर आधारित थी। प्लास्टिक साक्षरता के अंतर्गत पर्यावरण जगरूकता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों का विवरण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *