सिवाना | वन मंडल, बाड़मेर रेंज की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली तहसील कार्यालय सिवाना से विधायक हमीरसिंह भायल व उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील व जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपखंड अधिकारी सुरेंद्रसिंह खंगारोत ने भी पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जागरूकता आएगी।


