विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरकाटोला के आश्रित तुलुपारा स्थित नर्सरी में ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वे डमरू बजाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि होली के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता करें। महुआ बीनने के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित करते हुए वे डमरू की ध्वनि के माध्यम से संदेश दे रहे हैं कि जंगल बचेंगे तभी बारिश होगी, वन्यप्राणी बचेंगे और जीवन सुरक्षित रहेगा। ग्रामीणों से आग्रह किया कि जंगल में कहीं आग दिखाई दे तो सूखे पत्तों को अलग करें तथा झाड़ियों से आग बुझाएं, सूचना दें।


