झारखंड में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अलग-अलग समय में हो रही है। बीते 3 तीन हुई बारिश के बाद शनिवार को प्रदेश के बड़े इलाके में बारिश नहीं हुई। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान बढ़ा। पूरे दिन बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक रांची में 24 और 25 जून को फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 जून को हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिला में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 25 को भी रांची सहित रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज 10 जिले में बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मौसम के इस मूड को देखते हुए दोनों दिन संबंधित जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर राजधानी रांची में फिलहाल बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। बड़कागांव में सर्वाधिक बारिश, बहरागोड़ा सबसे गर्म बाद पिछले 24 घंटे के मौसम की करें तो राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रही। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश की भी बात कही गई है। सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के बड़कागांव में हुई। यहां 85 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किए गए। बात तापमान की करें तो सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का रहा। जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। 27 जून तक होती रहेगी बारिश आगामी दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से लेकर 27 जून तक मेघ गर्जन के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना है। आज राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 23 जून को भी राज्य में कहीं कहीं पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। 24 जून को राज्य के मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर मध्य भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना बन रही है। इसी दिन इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ मेघ गरजने की भी आशंका बन रही है। 25 जून को राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 26 और 27 जून को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है। 30.3 डिग्री हुआ रांची का पारा लगातार बारिश की वजह से शनिवार 21 जून का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 22.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया। रांची का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।