पलामू जेल में हत्या के दोषी कैदी ने किया सुसाइड:बाथरूम में गमछे से फांसी लगाई; मर्डर केस में आजीवन कारावास की हुई थी सजा

मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह साबिर अंसारी नाम के कैदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। वह गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। साबिर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे 2023 में गढ़वा सेंट्रल जेल से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। कैदियों ने दी जेल प्रभारी को जानकारी जेल प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा के अनुसार अन्य कैदियों ने साबिर को फांसी पर लटका देख जेल प्रशासन को सूचित किया। जिसके बाद उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को दी गई सूचना जेल प्रशासन ने घटना की सूचना साबिर के परिजनों को दे दी है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *