पलामू में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल

पलामू जिले में सोमवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह पंचायत के कारीहार गांव में जिंजोई नदी से अवैध बालू उठाव की सूचना मिली थी। प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव अपने बॉडीगार्ड और चालक के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बालू लदे अवैध ट्रैक्टर को रोका, जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। डीएसपी ने पाटन थाना प्रभारी लालजी को सूचना दी, जो दलबल के साथ तुरंत मौके पर आ गए। लोग थाना प्रभारी से उलझ गए जब पुलिस बालू लदा ट्रैक्टर जब्त करने लगी, तो स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ गया। मामला तब और बिगड़ गया जब लोग थाना प्रभारी से उलझ गए। इस दौरान हुई हाथापाई में थाना प्रभारी लालजी और एक हवलदार जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोषी को बचाने के लिए पुलिस से मारपीट की: डीएसपी पुलिस ने विरोध के बावजूद अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर मालिक विपुल पांडेय समेत हमले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि ग्रामीणों ने दोषी को बचाने के लिए पुलिस से मारपीट की है। बालू माफिया पर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *