पलामू में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:44 लाख का स्प्रिट और लाखों का नकली शराब जब्त, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बिहार बॉर्डर से सटे महुवरी गांव में एक बड़ी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 44 लाख रुपए कीमत की 22 हजार लीटर स्प्रिट बरामद की गई है। साथ ही लाखों रुपए की नकली अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने बिहार के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। 550 गैलन स्प्रिट बरामद पलामू के उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने बताया कि फैक्ट्री एक नवनिर्मित मकान में चल रही थी। यह मकान धीरज सिंह का बताया जा रहा है। टीम ने यहां से 550 गैलन स्प्रिट बरामद किया। पास के एक अन्य घर से दो पिकअप में लदी 150 पेटी नकली अंग्रेजी शराब भी मिली। लोकेशन बदल-बदलकर चल रहा था धंधा जब्त की गई शराब में कई ब्रांड शामिल हैं। एक गैलन में 40 लीटर स्प्रिट होता है, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए है। जानकारी के अनुसार, यह अवैध धंधा पिछले दो साल से लोकेशन बदल-बदलकर चल रहा था। उत्पाद विभाग की टीम अब जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली शराब कहां-कहां सप्लाई की जाती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *