पलामू में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग:घंटे की मशक्कत के बाद काबू; लाखों का सामान राख, शॉर्ट सर्किट से उठीं लपटें

पलामू जिले में बीती रात रांची रोड स्थित रेड़मा इलाके के एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखे फ्रीज, एसी, कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धू-धूकर जलने लगे। गोदाम के मालिक सुजीत बंसल ने बताया कि शाम करीब 7 बजे गोदाम बंद कर वे घर चले गए थे। रात करीब 8 बजे उन्हें स्थानीय लोगों से गोदाम से धुआं निकलने की सूचना मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी। 9 दमकल पानी से बुझी आग, रेहला से भी मंगानी पड़ी गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे नियंत्रित करने में करीब चार घंटे का समय लगा और नौ दमकल पानी का उपयोग करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए थे कि रेहला बीसीसीएल से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। रिहायशी इलाके में मची अफरा-तफरी गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। हैवेल्स एजेंसी का गोदाम, नुकसान का आकलन जारी बताया जा रहा है कि यह गोदाम Havells कंपनी की एजेंसी से जुड़ा है, जहां Lloyd समेत अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद रखे गए थे। आग में लाखों रुपये के सामान के जलकर नष्ट होने की आशंका है। मालिक सुजीत बंसल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *