पलामू में कॉलेज से लौट रहे दो दोस्तों का एक्सीडेंट:स्कूटी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत; ग्रामीणों ने एनएच 98 किया जाम

पलामू के छतरपुर के सड़मा में महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तेलाडी निवासी शिव प्रसाद यादव के पुत्र अंकुश यादव के रूप में हुई है। घायल युवक धीरज यादव को पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार दोनों युवक गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज से घर लौट रहे थे। महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के सामने दाहिनी लेन से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक बाईं लेन में आ गया। इससे स्कूटी को टक्कर लग गई। ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। करीब ढाई घंटे बाद हटा सड़क जाम घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-98 को जाम कर दिया। अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार और बीडीओ आशीष कुमार साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक लाख रुपए मुआवजा और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे जाम हटा। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। अंकुश के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *