पलामू में चलती ट्रेन के आगे लेट गई महिला:दो हिस्सों में बंटा शरीर, घंटों बाद हुई पहचान; पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

पलामू के डालटनगंज में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन के पास आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर 35 वर्षीय शोभा देवी ने रांची-चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घंटों बाद मृतका की पहचान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभा देवी क्रॉसिंग के पास खड़ी थीं। ट्रेन आती देख वह पटरी की तरफ गई और लेट गई। तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। दिदरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई शोभा देवी लेस्लीगंज के दीदरी गांव निवासी संजीव कुमार पांडेय की पत्नी थी। पति और तीन बच्चों के साथ मेदिनीनगर के हमीदगंज में रहती थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। वह दिदरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार को बच्चों के साथ हमीदगंज लौट आई थीं। घटना के बाद मृतका के भाई ने बहन के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संजीव शराब पीकर शोभा को प्रताड़ित करता था। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर शोभा ने यह कदम उठाया। रेलवे पुलिस, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *