पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दोस्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एक ने गिरफ्तारी के बाद दूसरे का राज खोला और दोनों पकड़ लिए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी गांव निवासी सुनील कुमार के पास अवैध हथियार है और वह गांव में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस ने घेराबंदी कर सुनील को पकड़ लिया एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस सुनील के घर पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 22 वर्षीय सुनील की तलाशी में उसकी कमर से एक देशी कट्टा और 8mm का जिंदा कारतूस मिला। उसके पास से एक वन प्लस स्मार्टफोन भी बरामद हुआ। दो जिंदा कारतूस भी बरामद पूछताछ में सुनील ने अपने दोस्त करण कुमार के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने ग्राम चनैगिर स्थित करण के घर से भी एक देशी कट्टा और 8mm का जिंदा कारतूस बरामद किया। करण की उम्र भी 22 वर्ष है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


